Bulandsehar News: एजेंट पर किस्त की रकम हड़पने का आरोप,मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: अहार थाना क्षेत्र के गांव चरौरा निवासी एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के जिला प्रबंधक और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि कंपनी का एजेंट कई माह तक उससे लोन की किस्तें वसूलता रहा, लेकिन रकम कंपनी में जमा नहीं कराई। इसकी जानकारी मिलने पर उनके पति को गहरा सदमा लगा और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव चरौरा निवासी ममता, पत्नी स्वर्गीय श्यामपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से 60 हजार रुपये का समूह ऋण लिया था। इसकी मासिक किस्त करीब 3055 रुपये निर्धारित थी। कंपनी का एजेंट अमित हर महीने उनके घर आकर किस्त की राशि ले जाता था और समूह की अन्य महिलाओं से भी वसूली करता था।महिला के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.