बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव गिनौरा जन्नारदार में भाजपा नेता एवं समाजसेवी शिवा विजय ने स्व. किशनस्वरूप शर्मा भगतजी की पुण्यतिथि पर 'शिवा विजय फ्री एजुकेशन ऐप' का शुभारंभ किया। यह ऐप बुलंदशहर जनपद के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी में संपूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। इस दौरान विशाल भंडारा एवं रागनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रागनी के मुख्य कलाकार नरदेव बेनीवाल, रविन्द्र चौधरी खालौर, करमपाल शर्मा, मंजू शर्मा, हरेंद्र नगर, ज्ञानेंद्र सरधना, जयवीर भाटी, सुरेंद्र भाटी, दीपा चौधरी, बलराम बैसला, कोमल चौधरी, कुमारी सुकु राजस्थान, लोकेंद्र रोरा, चमन कपासिया, सोभे सिंह कपासिया, दीपक नागर एवं केशव गुर्जर आदि ने एक से बढ़कर एक रागनी सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। क्षेत्र ...