बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: मंगलवार को हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। कुछ ही देर की बारिश में बुलंदशहर शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। शहर की पॉश कॉलोनियों यमुनापुरम, डीएम कॉलोनी, लक्ष्मीनगर और टीचर्स कॉलोनी सहित कई अन्य मोहल्लों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। वहीं काला आम चौराहा, डीएम रोड, बूरा बाजार, कबाड़ी बाजार, मामन चौकी, साठा, राधा नगर और देवीपुरा समेत प्रमुख क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- Barabanki News: बारिश से मिली राहत, थमते ही उमस ...