बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) के तत्वावधान में सोमवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में भ्रष्टाचार, अनाधिकृत व्यक्तियों के हस्तक्षेप और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए व्यापारियों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और इसके बाद डीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है, लेकिन एआरटीओ कार्यालय के कुछ अधिकारी सरकार की पारदर्शी छवि को धूमिल करने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष विशाल अरोरा ने आरोप लगाया कि सरकारी बाबुओं के मौजूद होने के बावजूद सभी शासकीय काउंटरों पर...