Bulandsehar News: ऊपरकोट में जर्जर तहसीलदार की कोठी की दीवार गिरी, टला बड़ा हादसा
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: शहर के ऊपरकोट क्षेत्र में स्थित लंबे समय से खाली पड़ी पुरानी तहसीलदार की कोठी की जर्जर दीवार बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सभासद पति हाजी अकरम अली मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर जर्जर भवन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भवन काफी समय से खस्ताहाल है और इसकी दीवारें व छत लगातार कमजोर होती जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भवन कभी भी पूरी तरह ढह सकता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.