बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- Bulandsehar News: शहर में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम के तेवर और तीखे हो गए। चिलचिलाती धूप और उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शाम तक गर्मी का यह सिलसिला लगातार बना रहा, जिससे आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा।

गर्मी और उमस का असर सोमवार की शुरुआत भले ही साफ आसमान के साथ हुई हो, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज धूप और उमस के मेल ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया। दिनभर लोग गर्मी से बेहाल दिखे और पसीने छूटते रहे। शाम के समय भी मौसम में ठंडक नहीं आई, जिससे उमस का असर बरकरार रहा। गर्मी और उमस के इस दौर में पारे में भी असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसा...