Bulandsehar News: उधार के रुपए मांगने पर मारपीट
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: दनकौर कोतवाली के गांव धनौरी निवासी योगेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने ककोड़ कोतवाली के गांव भौंरा निवासी व्यक्ति को एक लाख रुपए बतौर उधार दिए। दो माह बाद उसने 50 हजार रुपए वापस कर दिए। बकाया का तकाजा करने पर आरोपी टरका रहा। पांच माह पहले आरोपी की मृत्यु होने पर उसने परिजनों से रूपयों का तकाजा किया। गुरुवार सुबह वह आरोपी के घर तकाजा करने गया। जहां उसके परिवार के तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। व रूपये न लौटाने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.