Bulandsehar News: ई-रिक्शा से दो बैटरी व चार्जर चोरी
बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के ग्राम तैयबपुर में चोरों ने ई-रिक्शा से दो बैटरियां और एक चार्जर चोरी कर लिया। ग्राम निवासी विक्रम सिंह पुत्र रामकिशोर ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 30 सितंबर की रात उसका ई-रिक्शा घर के पास खड़ा था। सुबह ई-रिक्शा देखने पर उसमें लगी दोनों बैटरियां और चार्जर गायब मिले। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने, सामान बरामद कराने तथा चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.