Bulandsehar News: ई-रिक्शा में छूटा जेवरों से भरा बैग, पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढकर महिला को सौंपा
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक महिला का ई-रिक्शा में छूटा जेवरातों से भरा बैग मात्र चार घंटे के भीतर बरामद कर सकुशल वापस लौटा दिया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस टीम की तत्परता व मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव औलीना निवासी एक महिला स्याना अड्डे से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। जल्दबाजी में उसका बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में महिला का सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब व अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था। बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही महिला ने घबराकर इसकी सूचना तत्काल थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.