Bulandsehar News: ईश्वर की शरणागति ही भक्ति का सार : मनीष कौशिक
बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: श्री शनि महादेव धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास मनीष कौशिक महाराज ने भक्तों को शरणागति और सेवा का महत्व समझाया। नगर के भारद्वाज कॉलोनी परिसर में श्री शनि महादेव धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आयोजित श्री मद भागवत कथा में प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि ईश्वर की शरणागति ही भक्ति का सार है, और संसार का सबसे बड़ा सुख है। जो मनुष्य प्रभु की शरण में आ जाता है, संसार की कोई भी परिस्थिति उसे विचलित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद का जीवन हमें सिखाता है, कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास, समर्पण और सेवा भाव का नाम है। मनुष्य चाहे कितने भी यज्ञ, तप, व्रत और अनुष्ठान कर ले, लेकिन जब तक उसके हृदय में सेवा, करुणा और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.