बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: पैगम्बर मौहम्मद साहब की यौमे पैदाईश पर नगर में जुलूस ए- मौहम्मदी निकालकर देश मे अमन चैन व भाईचारे का संदेश दिया तथा हुजूर के बताये हुए रास्तों पर चलने की दुआ मांगी। जुलूस ए - मौहम्मदी मस्जिद बाग ए- फिरदोस शिकारपुर रोड वाली मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला पठान टोला अलीगढ़ रोड ,नगर पंचायत आफिस, मोहल्ला काजी खेल, व्यापरियान, शनि बाजार, मुकर्रम इंटर कालेज होता हुआ मुख्य बाजार से होता हुआ गुज़रा। इस मौके पर नजाकत अली, जहीर अंसारी,अज़हरुद्दीन, तौहीद अंसारी, फरीद अंसारी, पाशा अजमल, शमीम अंसारी, वाहिद खां, इस्लाम खां, सुहैल सूर्या, फैजान खां, मैराज सिद्दीकी, वरीश मुनीरी,समीर सिद्दीकी, ,अफजल खान, बिलाल खां, मलिंगा चौधरी जावेद हसन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बरवाअड्डा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम...