Bulandsehar News: ईख में पानी लगाने पर दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: पहासू के गांव सोही में ईख के खेत मे पानी लगाने पर हुए संघर्ष में चाचा-भतीजे आपस में भिड़ गए। खेत पर गाली गलौच के बाद गांव में आकर दोनों पक्षों में जम कर लाठी डंडे चले। हिंसक हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने गांव पहुंचकर घायलों को पहासू सीएचसी पहुंचाया, जहां से चार लोगों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया है। सोही गांव में चाचा धर्मपाल तथा भतीजा रमी सिंह के खेत बराबर में हैं । ईख के खेत में पानी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौच शुरू हो गई। बाद में गांव आने पर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.