Bulandsehar News: ईको वैन की टक्कर से घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत
बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जैनपुर में ईको वैन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल किशोरी की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जैनपुर निवासी रवि पुत्र तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पुत्री तानवी उर्फ रितिका गांव में चल रहे शिव भंडारे से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही ईको वैन ने किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन घायल किशोरी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गुलावठी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे मेरठ के क्रिटिकल केयर अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.