बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में एक युवक पर ईट से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में लालकुंआ ब्रह्मनपुरी निवासी पीड़ित रॉकी बंसल पुत्र राधेलाल ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र जतिन बंसल कहीं जा रहा था। आरोप है कि तभी आरोपी माही निवासी देवीपुरा और लक्ष्य ने उनके पुत्र जतिन को रोक लिया और उस पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के...