बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे से करीब 43 हजार ईंटें चोरी कर ली गई। भट्ठा संचालक ने चोरी की ईंटें ले जा रहे चालक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली देहात में नरौरा के गांव रामबिलौनी निवासी मलखान सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाईपुरा से मिर्जापुर मार्ग पर ईंट भट्ठा है। रविवार सुबह मुनीम को भट्ठे से ईंटें गायब होने की आशंका हुई। पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि ढुलाई कार्य में लगा ट्रैक्टर चालक सागर निवासी अतरौली ईंटें भरकर ले गया है। ​कुछ देर बाद जब सागर वापस लौटा, तो सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह 1900 ईंटें चोरी कर बीसा कॉलोनी में बेचने के लिए रख आया है। भट्ठे का स्टॉक चेक करने पर कुल 43 हजार ईंटें कम मिलीं। आरोपी ने बताया कि उसने पूर्व चौकीदार अन्नू के स...