Bulandsehar News: ईंट भट्ठे के स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मुमरेजपुर में शनिवार देर रात बाबा ईंट भट्ठे के स्टोर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही भट्ठे पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर डिबाई और शिकारपुर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.