Bulandsehar News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो मजदूरों की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी दो युवकों की रबूपुरा इलाके में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। हादसा जब हुआ जब अनूपशहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर नोएडा ले जायी जा रही थी। रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी कालू (19 वर्ष) और अर्जुन सिंह (21 वर्ष) नोएडा में एक ट्रैक्टर पर मजदूरी करते थे। दोनों अक्सर अनूपशहर से ईंटें भरकर नोएडा ले जाते थे। बुधवार तड़के ट्रैक्टर ट्राली से ईंटें ले जा रहे थे। रास्ते में रबूपुरा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से कालू और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया。
पुलिस कार्रवाई लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.