Bulandsehar News: इलाज के नाम पर 35 हजार रुपये लिए, ऑपरेशन नहीं किया
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव करीरा निवासी 65 वर्षीय श्रीपाल सिंह ने सीएमओ को शिकायत देकर सीएचसी शिकारपुर की नेत्र चिकित्सक पर इलाज के नाम पर 35 हजार रुपये लेने और आंख का ऑपरेशन नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार श्रीपाल सिंह की पत्नी की आंख में परेशानी होने पर वह उन्हें सीएचसी शिकारपुर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही और कथित तौर पर 35 हजार रुपये लिए। बाद में मरीज को एक निजी अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन किए जाने की बात कही गई, लेकिन आंख की पट्टी खुलने के बाद भी परेशानी बनी रही।शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोबारा जांच कराने पर पता चला कि ऑपरेशन हुआ ही नहीं था। उन्होंने डॉक्टर पर धोखाधड़ी कर 35 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.