Bulandsehar News: आशीष सैनी ने 99.26 परसेन्टाइल लाकर बढ़ाया जिले का मान
बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: नगर के खुर्जा रोड स्थित सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के छात्र आशीष कुमार सैनी ने नीट-2026 की परीक्षा में 99.26 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। सम्मान समारोह में आशीष कुमार सैनी ने जूनियर छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एका ग्रचित होकर नियमित अध्ययन आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के संस्थापक नन्द कुमार शर्मा ने आशीष को बधाई देते हुए कहा कि उसने विद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के निदेशक अभिषेक पचौरी एवं सौरभ पचौरी ने आशीष को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- नीट में करियर पॉइंट का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.