Bulandsehar News: आरडीपीडी में हिंदी सप्ताह में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- Bulandsehar News: रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोशल मीडिया हिंदी के लिए वरदान या अभिशाप विषय पर कनिष्ठ वर्ग में अनुष्का और वैशाली तथा वरिष्ठ वर्ग में खुशी सिंह और अंजलि ने अपने-अपने पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में पूजा यादव प्रथम, साक्षी द्वितीय और तनु तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में खुशी ठाकुर प्रथम, सृष्टि चौधरी द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। मेरी प्रिय साहित्यकार प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से पूजा वर्मा प्रथम, राशि शर्मा द्वितीय और शिखा तृतीय तथा वरिष्ठ वर्ग में खुशी ठाकुर प्रथम, अंजलि द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। प्रबंधन गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.