Bulandsehar News: आरके एजुकेशनल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: आरके एजुकेशनल स्कूल में बुधवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना था।समारोह में आयुष जायसवाल को हेड बॉय, रिमझिम कौशिक को हेड गर्ल, रिया अधाना एवं हनी भाटी को स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्या निधि गोयल ने सभी पदाधिकारियों को सैश एवं बैज पहनाकर उनके दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। कृतिशा , दक्ष अग्रवाल एवं मान्या गोयल को स्कॉलर्स स्कार्फ एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.