Bulandsehar News: आरएसएस के युवा संवाद में युवाओं ने किया प्रतिभाग
बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: नगर के आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। संचालन मनोज रस्तौगी ने किया। मुख्य अतिथि आरएसएस जिला सह कार्यवाह सुरेंद्र शास्त्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। देश के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान नगर संघ चालक राजेंद्र रस्तौगी, संदीप अग्रवाल, संजय रस्तौगी, राजीव रस्तौगी, पवन कुमार, सौरव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.