Bulandsehar News: आम के बाग में लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर, अक्टूबर 28 -- Bulandsehar News: बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नहचोली में एक व्यक्ति का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम नहचोली निवासी कृष्णपाल (55) का शव उसके आम के बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं, परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि ग्राम नहचोली में एक व्यक्ति का शव आम के बाग में फंदे से लटका होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.