Bulandsehar News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बुलंदशहर, सितम्बर 15 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छजीगढ़ी ग्यासपुर स्थित आम के बाग में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। देर शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीण जब बाग की ओर गए तो उन्होंने पेड़ से युवक का शव लटकता देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में मृतक की शिनाख्त ग्यासपुर निवासी पिंटू के रूप में हुई। मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.