Bulandsehar News: आफत की बारिश से बिजली संकट, घंटों उपभोक्ता परेशान
बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: जिले में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार आफत की बारिश ने अब बिजली आपूर्ति व्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है। गुरुवार को सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति चरमरा गई। कहीं लाइनों में फाल्ट तो कहीं ब्रेकडाउन होने से घंटों बिजली गुल रही। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन की टीमों ने मूसलाधार बारिश के बीच पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक कराए, लेकिन तब तक हजारों उपभोक्ताओं को भारी संकट का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर के समय भूड ट्रांसमिशन बिजलीघर से हाइडिल कालोनी और अंसारी रोड बिजलीघर को आ रही हाइटेंशन लाइनों पर एक पेड़ की डाल गिर गई। इसके चलते दोनों मुख्य बिजलीघरों की हाइटेंशन लाइनें एक साथ ब्रेकडाउन में आ गईं। देखते ही देखते इनसे जुड़े दर्जनों क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.