बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की यूथ विंग ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यूथ जिलाध्यक्ष शिवम प्रजापति उर्फ लकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की मांग की। आप की जिला उपाध्यक्ष दर्शन शर्मा ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। यूथ जिलाध्यक्ष शिवम प्रजापति ने कहा कि युवा पीछे हटने वाले नहीं हैं। इससे पहले नटराज होटल में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र लोधी और प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। यह भी पढ़ें- मैं और मेरा पूरा परिवार भी जाएगा; CJP के प्रोटेस्ट पर...