Bulandsehar News: आंधी तूफान में उड़ी टिन से गंभीर घायल युवक की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: रामघाट थाना क्षेत्र के जरगवां में शुक्रवार को आई तेज आंधी में पेंठ बाजार में लोहे की चादर (टिन) से गंभीर घायल सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। आंधी तूफान से क्षेत्र में काफी पेड़ भी टूट गए। रामघाट निवासी कंचन (29 वर्ष) पुत्र सीताराम जगमा की पेट में सब्जी बेचने गया था। रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र में तेज आंधी और बरसात के दौरान जरागवां में लगने वाली पेंठ बाजार में सब्जी की दुकान लगा रहे कंचन के ऊपर लोहे की चादर उड़कर गिरने से कंचन के गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद कंचन को अलीगढ़ इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कंचन की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा पर पोस्टमार्टम को भेजा। कंचन ने अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़े हैं। घटना से परिजनों का रो-रो कर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.