Bulandsehar News: आंगन मिलन सेवा अभियान में दी स्वास्थ्य की जानकारी
बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: भाजपा मंडल ककोड़ के गांव चोला में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. वंदना अग्रवाल ने कहा कि गर्भवती महिला का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। मातृ व शिशु दोनों के लिए पौष्टिक आहार लेना अति आवश्यक है। सरकार की सभी योजनाओं में मातृशक्ति का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार सामग्री समेत फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुमन लता पालीवाल,मीना समेत महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण के प्रति किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.