Bulandsehar News: अहार रोड पर जलभराव बना मुसीबत
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: नगर के अहार रोड पर प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और पेट्रोल पंप के सामने वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हर बरसात में सड़क तलैय्या में तब्दील हो जाती है, जबकि सामान्य दिनों में भी यहां पानी जमा रहता है। कई बार शिकायतें और अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इस मार्ग पर प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांई बाबा मंदिर और पेट्रोल पंप स्थित हैं। यही रास्ता दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग भी है। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, मरीज, श्रद्धालु और वाहन चालक इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है。
सड़क पर जलभराव की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.