Bulandsehar News: अहार में धूमधाम से निकली शोभायात्रा, अग्निबाण से रावण दहन
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: अहार में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गंगा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाकाली के स्वरूप में कलाकारों ने काली खेली। वहीं भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा गंगा मंदिर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक झांकियों को देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। महाकाली के स्वरूप में कलाकारों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Agra News: विजयदशमी पर्व: तीर लगा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.