बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात भगवंतपुर और पिलखनी के बीच आम के बाग के पास एक साथ दो तेंदुए दिखाई दिए। दोनों तेंदुए एक युवक की गाड़ी के सामने आ गए। युवक ने गाड़ी की लाइट में तेंदुओं का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडीयो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन रात में एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। भगवंतपुर निवासी कुनाल शुक्रवार रात अपनी गाड़ी से फार्म पर जा रहा था। इसी दौरान आम के बाग के पास अचानक दो तेंदुए उसकी गाड़ी के सामने आ गए। कुनाल ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण पवन और जगदीप सिंह के अनुसार, तेंदुआ अब तक दो बकरियों क...