बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- Bulandsehar News: अहार थाना क्षेत्र में अवंतिका देवी मंदिर मार्ग पर बुधवार दोपहर 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। मौहरसा-दरावर चौराहे के समीप अवंतिका देवी मंदिर मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद राहगीरों ने सड़क किनारे रहटा के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, युवक ने जंगली बेल से फंदा बनाया था।मृतक की पहचान अहार निवासी हसमत उर्फ अगनु (28) पुत्र हबीब के रूप में हुई। बताया गया कि हसमत गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। हसमत बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से काम के लिए निकला था। कुछ समय बाद उसकी मौत की खबर परिजनों को मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर ...