Bulandsehar News: अहमदगढ़ में स्वीट्स प्रतिष्ठान पर छापा, मिठाई के नमूने भरे, एक्सपायरी बिस्कुट के 10 पैकेट जब्त
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग से हरेंद्र कुमार चपराना फूड इंस्पेक्टर शिकारपुर व राममिलन राणा फूड इंस्पेक्टर खुर्जा देहात के साथ टीम ने थाना अहमदगढ़ क्षेत्र स्थित नवाब स्वीट्स पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इस पर संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। वहीं, दुकान पर एक्सपायरी डेट के बिस्कुट के 10 पैकेट मिले, जिन्हें टीम ने नियमानुसार जब्त कर लिया। एसडीएम ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से मावा और गुलाब जामुन के दो नमूने भी संग्रहित किए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दीपावली से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.