Bulandsehar News: अहमदगढ़ को नगर पंचायत बनाने की मांग
बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रूबी मीणा के साथ लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि करीब 20 हजार आबादी वाले अहमदगढ़ में ग्राम पंचायत की सीमित निधि के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिलाधिकारी की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा भी शासन को पत्र भेज चुके हैं। डीके शर्मा ने नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, नाली, सफाई व प्रकाश व्यवस्था समेत मूलभूत सुविधाओं के बेहतर होने की उम्मीद जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.