Bulandsehar News: अस्पताल से बाइक चोरी
बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी नरेशराज पुत्र रामदास 30 जुलाई को अपने बीमार पुत्र नैतिक को उपचार के लिए भूड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। उपचार के दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी और बच्चे की तीमारदारी में लग गए। आरोप है कि 5 और 6 अगस्त की रात अज्ञात चोर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी कर ले गए। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार की क्लीनिक के बाहर खड़ी बाइक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.