बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में तेजी से पनप रही बीमारियों के कारण सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को अस्पताल खुलते ही पर्चा काउंटर, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर दो बजे तक अस्पताल परिसर में लाइन देखने को मिली। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन देखने को मिली। ओपीडी में बुखार के करीब 350 मरीज पहुंचे। वहीं मौसम में बदलाव के कारण त्वचा और सांस की एलर्जी से पीड़ित 270 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Shamli News: वायरल बुखार और गले में खराश के मरीजों से बढ़ी जिला अस्पताल की ओपीडी इसके अलावा टाइफाइड के लक्षणों वाले मरीजों की ...