Bulandsehar News: असलहा के साथ डांस करते युवक का वीडियो वायरल
बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें किसी चढ़त के दौरान एक युवक असलहा लहराते हुए डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद अभी भी लोग ऐसी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.