बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: पत्नी के अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल और जबरन अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने नरौरा थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अलीगढ़ जनपद निवासी शिकायतकर्ता युवक की मुलाकात नौकरी की तलाश के दौरान अजीत कुमार निवासी परौली सिकंदर, थाना फतेहाबाद, आगरा से हुई थी। आरोप है कि अजीत ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर संपर्क बढ़ाया और बाद में उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया।आरोप है कि गत 1 सितंबर को युवक की पत्नी नरोरा में अपने मायके में थी। उधर, अजीत अपने कुछ साथियों के साथ नरौरा आया और फोन पर युवक की पत्नी को धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वीडियो वायरल कर देगा। आरोप है कि बाद में उसकी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले जाकर जबरदस्ती अश्लील हरकत की गई तथा मोबाइल फोन छीनकर बं...