बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: पहासू थाना क्षेत्र के गांव दीघी में रविवार को ससुराल आये युवक द्वारा पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति, प्रेमी सोनू तथा सास राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम विधिक कार्रवावाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक रिषीपाल के भाई बालकिशन की तहरीर पर पत्नी, प्रेमी, सास व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बालकिशन के अनुसार मृतक की पत्नी प्रीति व प्रेमी सोनू द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद उसके भाई ने ससुराल में आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह रिषीपाल का शव उसकी ससुराल दीघी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मृतक के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने बालकिशन की तहरीर पर पत्नी,उसके प्रेमी त...