Bulandsehar News: अवैध खनन पर लोडर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: शिकारपुर। अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी का अवैध खनन कर रहे एक लोडर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सलेमपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि मौके का फायदा उठाकर खनन में शामिल लोग फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, जिला खनन अधिकारी बृजमोहन के नेतृत्व में टीम ने गांव बदनौरा के जंगल में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से एक लोडर मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: खनन विभाग ने छापेमारी कर सफेद बालू लदा ट्रैक्टर किया जप्त सभी वाहनों को सलेमपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.