Bulandsehar News: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, पकड़ी जेसीबी
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: अनूपशहर। अवैध खनन करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए जेसीबी को जब्त कर पुलिस के हवाले किया। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि भूमि के कुछ हिस्से की मिट्टी उठाने का परमिट लेकर उसकी आड़ में अवैध खनन माफिया बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर रहे हैं। परमीशन अलग जगह की होती है तो खनन कहीं दूसरे स्थान पर होता है। नियमानुसार खनन का कार्य दिन में एवं परमिशन स्थल पर ही हो सकता है। लेकिन खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर राजनैतिक संरक्षण में खुलेआम खनन करते हैं। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को सूचना मिली कि गंगा पुल के निकट गांव जाफराबाद में खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने टीम गठित कर मौके पर कर्मचारियों को भेज कर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिया। तहसीलदार संजय, कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.