बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: बीकेडीए ने मंगलवार को अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर दो अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 54 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देश पर सहायक व अवर अभियंताओं की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पहली कार्रवाई मदनीरा मालागढ़ रोड क्षेत्र में की गई, जहां संदीप द्वारा करीब तीन बीघा, हरेन्द्र द्वारा करीब 20 बीघा, सौदान द्वारा करीब 15 बीघा और सतीश प्रधान द्वारा लगभग 6 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही थीं। इसके बाद टीम ने ग्राम काजीपुरा में शनिदेव मंदिर के पीछे अभियान चलाया, जहां गजेंद्र व ध्रुव अग्रवाल आदि द्वारा लगभग 10 बीघा और हरेन्द्र द्वारा करीब 7 बीघा ...