Bulandsehar News: अलीनगर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव अलीनगर में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री श्याम कृपा धाम सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 400 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डा.भोला सिंह ने पूजन किया। पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने लगभग पांच किलोमीटर तक गांव की परिक्रमा की। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। धार्मिक जयकारों और भक्ति के माहौल से पूरा गांव गूंज उठा। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा के दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। समिति के सचिव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.