Bulandsehar News: अलीगढ़ के बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायलावस्था में गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के झाझर रोड स्थित भोगपुर के निकट पुलिस और अलीगढ़ के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। साथ ही उससे नकदी, एक मोटर साइकिल, तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि रविवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस ग्राम भौगपुर के पास झाझर रोड पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। जिसको पुलिस टीम की ओर से रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख बदमाश ने मोटर साइकिल को वापस मोडकर जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.