बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में एक सुरक्षाकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। देहात पुलिस ने दोनों हादसों के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले हादसे में कोतवाली देहात में गांव कुतुबपुर(सहकारी नगर) निवासी पीड़ित रविन्द्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 15 अक्टूबर को उनका भाई धर्मेन्द्र कुमार अपनी बाइक से सिकंदराबाद में सिक्योरिटी ड्यूटी के लिए जा रहा था। शाम को अनूपशहर रोड स्थित संतोष इंटरनेशनल स्कूल के पास हजरतपुर मोड़ पर बुलंदशहर की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने पैर और दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर...