Bulandsehar News: अरपीएफ और जीआरपी ने चोरी के मोबाइलों के साथ चार आरोपी किए गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: रेलवे सुरक्षा बल के खुर्जा जंक्शन थाना प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे परिसर और ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी जंक्शन चौकी द्वारा अमित ज्वाला समेत टीम द्वारा प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के ओवरब्रिज के समीप संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान ने चार लोगों को पकड़ लिया। जिनसे चोरी के चार मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद असमान निवासी जनपद हापुड़, बंटी सिंह निवासी भोजपुर बिहार, युवराज निवासी बदरिया जनपद बलिया और रवि निवासी विजय नगर गाजियाबाद बताया। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद मोबाइलों के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.