बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: पहासू ब्लॉक के गांव बदरखा सीरबास के एक साधारण परिवार के युवक ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विदेश में देश का मान बढ़ाया है। गांव निवासी संतोष राघव के पुत्र राहुल राघव ने अमेरिका की धरती पर अपनी निजी कंपनी एक कंपनी की शुरुआत की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके पैतृक गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी इस बड़ी कामयाबी का पूरा श्रेय राहुल ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया, फोन कॉल और अन्य माध्यमों से राहुल राघव और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राहुल राघव ने विपरीत परिस्थितियों और विदेशों में संघर्ष करते हुए जो मुकाम हासिल किया है, वह क्षेत्र के अन्य युवाओं के...