Bulandsehar News: अभद्रता का विरोध करने पर युवक से मारपीट
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव छपना निवासी प्रशांत ने बताया कि उनके पिता सोनपाल मंगलवार को शाम करीब सात बजे पोखर वाले रास्ते से घूमने जा रहे थे। तभी उनके गांव के सतेंद्र, आदित्य, मुकेश और आयुष उनके पिता के साथ गाली गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर प्रशांत वहां पहुंचे तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। वहीं आसपास के लोग भी आ गए, जिनको देख आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी पिता-पुत्र ने युवक को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.