बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने दोनों अस्पतालों के सीएमएस को पत्र जारी कर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा और सीएमएस डॉ. अजय पटेल को निर्देशित किया है कि अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्डों में भर्ती मरीजों के बेड पर प्रतिदिन दिन के अनुसार निर्धारित रंग की चादरें अनिवार्य रूप से बदली जाएं। अस्पताल में मरीजों के लिए सभी आवश्यक दवाओं के साथ-साथ सर्पदंश के इलाज के लिए वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता...