बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात पुलिस ने गांव भाईपुरा में विवाद में युवक अबूबकर की हत्या में नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस में पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि ​ग्राम भाईपुरा निवासी रहीस पुत्र असगर ने 5 सितंबर को कोतवाली देहात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंनेआरोप लगाया था कि गांव के ही फिरोज ने बिजली का तार डालने के विवाद में उसके भाई अबूबकर की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फिरोज पुत्र सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।​सोमवार को देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भाईपुरा बंबे के पास घेराबंदी कर आरोपी फिरोज को दबोच लिया।...